Moradabad News: डॉ.सीमा प्रेसीडेंट इलेक्ट, डॉ.दिशांतर सचिव निर्वाचित
मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरादाबाद ब्रांच के चुनाव की प्रक्रिया निर्विरोध रूप से संपन्न हुई। ब्रांच के चुनाव कराने को नामित आईएमए के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.राजेश सिंह ने बताया कि प्रेसीडेंट इलेक्ट के पद पर डॉ.सीमा मिड्ढा, सचिव के पद पर डॉ.दिशांतर गोयल, कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ.अनुराग दुबे निर्वाचित घोषित किए गए हैं। डॉ.अरुण चुग, डॉ.निधि ठाकुर व डॉ.सुनील गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव में कुल 75 सदस्यीय कमेटी चुनी गई है। सभी पदों पर एक एक दावेदार होने से चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया है। आईएमए मुरादाबाद शाखा के अध्यक्ष डॉ.सीपी सिंह ने बताया कि एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न करा लेने पर विशेष फोकस किया गया था। यह भी पढ़ें- आईएमए के चुनाव की प्रक्रिया पूरी, नई कमेटी का ऐलान जल्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.