मुरादाबाद, जुलाई 13 -- Moradabad News: प्रशासक के रूप में डॉ.शेफाली सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। साल 2021 में निर्वाचित अध्यक्षों का कार्यकाल 11 जुलाई को पूरा हो गया। उसके साथ ही बोर्ड भंग होना मान लिया गया। शासन की ओर से जारी निर्देश के आधार पर अपर मुख्य अधिकारी ने अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराया। 39 सदस्यीय जिला पंचायत बोर्ड की आखिरी बैठक 13 जनवरी को सर्किट हाउस सभागार में हुई थी। तब सभी सदस्यों ने अध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना की थी। कुछ लंबित कार्यों को लेकर सदस्यों ने अध्यक्ष का ध्यान खींचा था। शासन की ओर से 11 जुलाई को जारी आदेश के क्रम में डॉ.शेफाली ने प्रशासक की जिम्मेदारी ग्रहण की। इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी अशरफ अली के साथ बैठक की। बातचीत में अध्यक्ष ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप चुनाव होने तक विभाग के रुटीन के कार्...