Moradabad News: डॉ.अनुराग अग्रवाल की मां का निधन, शोक की लहर
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: महानगर के विख्यात ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं कॉसमॉस अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ.अनुराग अग्रवाल की मां मंजू देवी का शनिवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार थीं। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शहर के चिकित्सक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। कॉसमॉस अस्पताल के चिकित्सकों व समस्त स्टाफ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के कई चिकित्सकों ने शोक जाहिर कर संवेदना व्यक्त की। डॉ.अनुराग अग्रवाल की मां मंजू देवी के निधन पर सोमवार मध्यान्ह 12 बजे मिडटाउन क्लब पर शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.