मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। पीतल के नायाब उत्पाद मुरादाबाद का नाम सारे जहां में रोशन कर रहे हैं तो इन पर होने वाली नायाब और दिलकश नक्काशी भी अपना जादू हर तरफ बुलंदी के साथ बिखेर रही है। राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार प्राप्त मुरादाबाद के शिल्पकार इकराम हुसैन को यूरोप के डेनमार्क में पीतल उत्पादों पर नायाब नक्काशी का लाइव डेमो करने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इकराम हुसैन ने बताया कि उनके द्वारा नक्काशी का लाइव डेमो शुरू कर दिया गया है जोकि, नौ सितंबर तक रोजाना होगा। यह भी पढ़ें- आज शहर में निर्यातकों के बीच पहुंचेंगे हांगकांग शो के आयोजक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...