मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- Moradabad News: डीएसए मुरादाबाद की ओर से आयोजित अंडर-14 इंटर क्लब क्रिकेट लीग 2026 में गुरुवार को एक मैच खेला गया। आईएफटीएम यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर डीएसए मुरादाबाद रेड और येलो के बीच मुकाबला हुआ। येलो ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर रेड को 90 रन से हराया। टॉस जीतकर रेड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए येलो की टीम 33.1 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान अब्दुल वहाब ने 34 और मोहम्मद फैज ने 25 रन बनाए। रेड की ओर से हर्षित ने तीन, जबकि अर्शलान और मोहम्मद फैज मलिक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड की टीम येलो की धारदार गेंदबाजी के सामने 33 रन पर ही सिमट गई। येलो की ओर से अब्दुल वहाब ने चार, हसन रजा ने तीन और जतिन कुमार ने दो विकेट लिए। अंपायर जेपी सिंह और शिवम...