Moradabad News: डीआरएम ने सीआईटी और टीटीई को किया तलब
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर सीआईटी लाइन और टीटीई के बीच हुए झगड़े के बाद मंगलवार को दोनों को डीआरएम आफिस में बुलाया गया। यहां डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने दोनों की बातें सुनीं और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। डीआरएम ने कहा कि भविष्य में कभी भी इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो, सोमवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सीआईटी लाइन भावेश कुमार शर्मा और टीटीई धर्मेंद्र कश्यप के बीच में विवाद हुआ था। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के बीच छुट्टी को लेकर विवाद था, दोनों को समझा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.