मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: डींगरपुर में महीनों से लंबित नाला निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम ने शनिवार को बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस चौकी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया। विभाग की कार्रवाई को लेकर कस्बे में दिन भर गहमा-गहमी रही। भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच इंजीनियरों की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई पूरी की। इस क्षेत्र में पुलिस चौकी कक्ष निर्माण बाद में तोड़ा जाएगा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से अवैध निर्माण करने वालों को सचेत किया गया था। एई मुकेश कुमार और विभाग के कर्मचारियों को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। बाईं पटरी की ओर के दुकानदारों ने दाईं पटरी के लोगों से साठगांठ के भी आरोप लगाए। लोनिवि के इंजीनियरों का कहना है कि राजस्व विभाग की पै...