Moradabad News: डिलारी में युवती प्रेमी संग फरार
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: थाना डिलारी क्षेत्र के गांव में युवती प्रेमी संग फरार होने की घटना से सनसनी फैल गई। थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक का थाना डिलारी क्षेत्र के गांव में आना जाना था, इस दौरान एक युवती की युवक से दोस्ती हो गई। मौका पाकर बुधवार की रात को युवती प्रेमी संग फरार हो गई, घटना से गांव में खलबली मच गई । युवती के पिता ने थाना डिलारी को तहरीर देकर बरामद करने की मांग की। मामला अलग-अलग बिरादरी का होने के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.