Moradabad News: डिलारी में बंटवारे को लेकर चले लाठी -डंडे,गिरफ्तार, छूटे
मुरादाबाद, जुलाई 18 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव नाखूनका में घर के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव निवासी नितिन,राजाराम,टिंकू, बलराम, रितेश,नबल ,राजीव, में शनिवार घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी डंडे चले, ईट व पत्थरबाजी होने से गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया ।चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बीच बचाव किया। सूचना पाकर थाना डिलारी पुलिस ने झगड़ा करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से अदालत ने उन्हे जमानत पर रिहा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.