Moradabad News: डिलारी में तेंदुए ने गाय के बच्चे को बनाया शिकार
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के खादर क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। गांव मलकपुर निवासी किसान हर प्रसाद का घर आबादी से बाहर जंगल के पास है, घटना बुधवार की शाम 7:30 बजे की है ,तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर किसान के घर में दीवार फांदकर घुस गया, और गाय का बच्चा को अपने जबड़े में दबाकर खींच कर ले जाने लगा, किसान के शोर मचाने पर तेंदुआ गाय के बच्चे को छोड़ कर भाग गया। तेंदुए के चगुंल से बचे गाय के बच्चे ने कुछ देर में दम तोड़ दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। किसान खेतों पर काम करने के लिए समूह बनाकर हाथों में लाठी डंडे ,लाइसेंस हथियार ,लेकर जा रहे हैं, इसके अलावा रामगंगा नदी के किनारे बसे गांव सुल्तानपुर खादर, रहटा माफ़ी, सिहाली खड्डर, दौलतपुर तिगरी, चंदुपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.