Moradabad News: डिलारी में चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा
मुरादाबाद, जुलाई 16 -- Moradabad News: विद्युत चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने अभियान चलाकर छापेमारी की जिसमें चार लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा। क्षेत्र के गांव सलेम सराय में एक स्कूल में कटिया डालकर काफी दिनों से विद्युत चोरी की जा रही थी, इसके बाद गांव काजीपुरा में नौशाद, अब्दुल हसनैन, गांव मोहब्बत पुर में टीम ने नजाकत के यहां कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़े। विद्युत विभाग की छापेमारी से क्षेत्र में खलबली मच गई। विद्युत उपकेंद्र डिलारी मे तैनात अवर अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि विद्युत चोरों के खिलाफ विजिलेंस थाना मुरादाबाद में मुकदमे दर्ज कराया गया, जिसकी रिपोर्ट थाना डिलारी को दी गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बिजली चोरी में चार पर जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.