Moradabad News: डिलारी में गन्ना ट्राली से टकराकर तालाब में गिरी कार,परिवार बाल बाल बचा
मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव अदलपुर के पास गन्ने से भरी ट्रॉली से टकराने के बाद एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति और उनकी तीन वर्षीय बेटी को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना देर शाम 9:30 बजे की है। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी सचिन पुत्र सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी शगुन और तीन वर्षीय बेटी इरा यादव के साथ कार से मुरादाबाद जा रहे थे। गांव अदलपुर के पास उनकी कार गन्ने से भरी ट्रॉली से टकरा गई, इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिलारी प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.