मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: कस्बा डिलारी स्थित शहीद चौक के पास दुकानों के पीछे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी शिनाखत कस्बा निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र उर्फ जग्गा की गई है। गुरुवार की रात लगभग 8:15 बजे कार मैकेनिक फुरकान दुकानों के पीछे टायलेट करने के लिए गया हुआ था, दुर्गंध आने पर उसने करीब जाकर देखा, तो उस सडी हुई हालत मे शव पडा दिखा जिसे देख उसकी पैरों के तले जमीन खिसक गई ,लोगों को इसके बारे में जानकारी दी, घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई अफरा तफरी का माहौल बन गया, सूचना पाकर थाना डिलारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां लोगों ने मृतक की पहचान अविवाहित राजेंद्र के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया, इस संबंध में अपराध निरीक्षक डिलार...