Moradabad News: डिलारी क्षेत्र में कुत्तों ने 13 लोगों को काटकर किया घायल
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार को आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों ने 13 लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी में निशुल्क उपचार किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं और जंगलों की ओर जाने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी निशाना बना रहे हैं। कुत्तों के डर से ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं। सबसे अधिक चिंता बच्चों की सुरक्षा को लेकर बनी हुई है। आवारा कुत्तों के हमले में सिमालखेड़ा निवासी निमटा फातिमा पुत्री फरमान, ढकिया निवासी मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद सलीम, गजरौला निवासी अजान पुत्र मोहम्मद आजम, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.