Moradabad News: डिजिटल:दोपहर से दौड़ने लगेंगे एक्सपोर्ट आइटमों के कंटेनर्स
मुरादाबाद, अगस्त 24 -- Moradabad News: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला संपन्न होने के साथ कांवड़ मेला संपन्न हो रहा है। इसके साथ ही आवाजाही से जुड़ी पाबंदियां खत्म होने जा रही हैं। यातायात के प्रतिबंधों के खत्म होने से शहर में हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात उद्योग को काफी राहत मिलने जा रही है। निर्यात उत्पादों से लोडेड कंटेनर्स की आवाजाही आज दोपहर बाद से सुचारू हो जाएगी। जिसके चलते फैक्ट्रियों से लोडेड कंटेनर्स कंटेनर्स गुड्स ट्रेन में ले जाने के लिए अंतरदेशीय कंटेनर डिपो तक पहुंचने शुरू हो जाएंगे। निर्यात होने वाला माल ड्राई पोर्ट तक पहुंचने में कई दिनों से दिक्कत आ रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.