मुरादाबाद, अगस्त 31 -- Moradabad News: सोमवार को मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी अधिक बढ़ जाती है। अस्पताल प्रशासन इसके मद्देनजर खास इंतजाम करने पर फोकस करता है ताकि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सके और उन्हें असुविधा नहीं हो। पिछले दो सोमवार को कांवड़ मेले के चलते ओपीडी में मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही थी। अस्पताल प्रशासन ने कई जगह आवागमन बाधित होने को इसका कारण माना था। कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद आज पहली मंडे ओपीडी है जिसमें मरीजों की संख्या काफी अधिक रहने के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...