मुरादाबाद, अगस्त 24 -- Moradabad News: संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ने के मद्देनजर आज सोमवार को मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी अधिक रहने का अंदेशा है। जिसको देखते हुए ओपीडी में दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक रखने का इंतजाम किया गया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि वायरल बुखार एवं संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के कारण ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में दोगुनी तक हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...