मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित तीन दिवसीय इंग्लिश फोनेटिक्स प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। डायट प्राचार्य की देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण में जनपद मुरादाबाद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रभारी राशिद अली ने रूपरेखा व उपयोगिता बताते हुए इंग्लिश फोनेटिक्स पर प्रकाश डाला। संदर्भदाता मंजू रानी (प्रधानाध्यापिका कंपोजिट विद्यालय मातीपुर, मूंढापांडे), डॉ. सरिता शर्मा (प्रधानाध्यापिका सराय अगवानपुर), रूपेंद्र कुमार (जीआईसी पैगंबरपुर) ने लैंग्वेज स्किल्स, इंग्लिश की विशेषताएं, फोनिक साउंड, ग्रामर टीचिंग, एक्सेंट व स्ट्रेस पर विस्तार से जानकारी दी और अभ्यास कार्य कराए। समापन पर डायट प्राचार्य एवं प्रशिक्षण प्रभारी ने सभी प्रतिभागियों ...