Moradabad News: डाक्टर लोहिया आज भी अपने विचारों में जीवित
मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: सोमवार को मकबरा फाटक स्थित सपा के महानगर कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया का संपूर्ण जीवन समाज में समानता, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद की। उनके विचार आज भी देश और समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हैं। सपा के पूर्व प्रवक्ता तुंगीश यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया सहज परंतु निडर अवधूत राजनीतिज्ञ थे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पुण्यतिथि पर सपाइयों ने डॉ. लोहिया को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.