Moradabad News: ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग की बदहाल हालत पर भड़के लोग, समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा-सुरजननगर सड़क की मरम्मत को लेकर गलत सूचना प्रकाशित कराए जाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता ठाकुर कमल सिंह के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनहित में मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने तथा वास्तविक स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि लगभग सात मीटर चौड़ा ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग पिछले करीब दस वर्षों से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह मार्ग जनपद बिजनौर को जोड़ने के साथ-साथ प्रमुख कांवड़ मार्ग भी है तथा उत्तराखंड की ओर आने-जाने वाले हजारों वाहन प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरते हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सिलीखड्ड-कुनैन मार्ग सुधारीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.