मुरादाबाद, जुलाई 8 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ईया ख्वाजपुर धंतला से कक्षा 11 का छात्र लापता हो गया। कोतवाली पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। सविता देवी पत्नि नृपेन्द्रर कुमार निवासी मडैय्या ख्वाजपुर धन्तला ने साउथ वाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि मंगलवार को करीब दिन 2.00 बजे से 3.00 बजे के बीच उनका पुत्र अमन कुमार आयु करीब 17 वर्ष ,घर से बिना किसी सूचना के निकला है, और अब तक घर नही आया है। सविता और उनके पति नृपेंद्र ने अपनी रिश्तेदारी मे काफी तलाशा लेकिन नही मिला । प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, बहुत शीघ्र छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...