Moradabad News: ठाकुरद्वारा में ज्वेलरी की नई शॉप का शुभारंभ
मुरादाबाद, नवम्बर 1 -- Moradabad News: नगर के नैनीताल बैंक के निकट मुख्य बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों के शौकीनों के लिए शहर में एक नया आउटलेट खुला है। माही ज्वेलर्स के नाम से शुरू हुए नए शोरूम पर ग्राहकों को शुद्ध सोने के गारंटीयुक्त आभूषणों की विस्तृत रेंज मिलेगी। शोरूम संचालक हाजी भूरा और शमी अख्तर ने बताया कि वर्तमान में सोने की शुद्धता को लेकर ग्राहकों में असमंजस रहता है, इसे देखते हुए उनके यहां गारंटी के साथ आभूषण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस दौरान मौजूद पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल संरक्षक हाजी रफीक सैफी ने कहा कि नगर में नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर मुश्ताक हुसैन, साकिर हुसैन, सादिक सिद्दीकी, शकील अहमद, हाजी याकूब कुरैशी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.