मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा से इस वक्त बड़ी खबर है। क्षेत्र के बलिया गांव में मंगलवार सुबह खेत में काम कर रही 52 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बलिया गांव निवासी मिथलेश देवी अपने खेत में सात-आठ अन्य लोगों के साथ धान लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक तेंदुआ वहां पहुंचा और मिथलेश देवी पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए उनकी तरफ दौड़े। लोगों के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ महिला को छोड़कर मौके से भाग गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बलरामपुर में दो स्थानों पर तेंदुए के हमले से दहशत, भैंस और भेड़ के चार बच्चों को मार डाला घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तेंदुए की तलाश...