Moradabad News: ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान को जुटी पुलिस
मुरादाबाद, अगस्त 2 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में सहेल और गोट रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक के किनारे रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस के मुताबिक रेलवे पीपल्साना के की-मैन कल्लू सिंह ने सूचना दी कि सहेल और गोट के मध्य किलोमीटर संख्या 09/7-8 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। युवक ने काले रंग की फुल बाजू की टी-शर्ट पहन रखा था। आसपास के लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.