Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल
मुरादाबाद, अक्टूबर 20 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में बीते सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकुल की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि सुहैल और अनिल घायल हो गए। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंकुल का शव परिजनों को सौंप दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।कटघर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे सोनालिका डीआई-35 ट्रैक्टर-ट्रॉली इमलाक की ओर से देवापुर गांव से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान बलदेवपुरी निवासी अंकुल और अनिल व इमलाक निवासी सुहैल मोटरसाइकिल से बलदेवपुरी से इमलाक की तरफ जा रहे थे। देवापुर गांव में उनकी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.