Moradabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बिजली कर्मी की मौत
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: कांठ-अमरोहा मार्ग पर शुक्रवार रात ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बिजली विभाग में तैनात टीजी-2 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार की रात अवनीश कुमार पुत्र महेंद्र पाल निवासी जोला, डिडौली, थाना नांगल, जनपद सहारनपुर, तहसील कांठ के सलेमपुर बिजली घर पर टीजी-2 के पद पर तैनात थे। बीती रात वह बाइक से किसी काम से कांठ से ऊमरी कलां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कांठ-अमरोहा मार्ग पर अमरोहा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश कुमार गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.