मुरादाबाद, नवम्बर 21 -- Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आने से क्षेत्र के एक युवक का पैर कट गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी स्योहारा में भर्ती कराया। जहां से युवक की गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम शरीफनगर निवासी मोहम्मद सद्दाम (25) पुत्र नूर मोहम्मद ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया। रेलवे पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी स्योहारा पहुंचाया। चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉ. बृजेश शास्त्री ने बताया कि युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ट्रेन से कहां जा रहा था औ...