Moradabad News: ट्रांसफार्मर खराब होने से चार मोहल्लों में 25 घंटे गुल रही बिजली
मुरादाबाद, सितम्बर 24 -- Moradabad News: झब्बू का नाला चौराहे पर ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद चार मोहल्लों के हजारों लोगों को करीब 25 घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। बुधवार शाम करीब छह बजे ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद झब्बू का नाला, वारसी रोड, मौलसेरी मस्जिद और नया कुआं क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने दौलतबाग बिजलीघर पर संपर्क किया। वहां बताया कि नया ट्रांसफार्मर सुबह तक आने की उम्मीद है। इसके बाद लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। बिजली कटौती लंबी होने के कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी कुछ घंटे बाद जवाब दे गए। इसके बाद लोगों के सामने अंधेरे के साथ गर्मी की समस्या भी खड़ी हो गई। पंखे और कूलर बंद होने के कारण लोग परेशान रहे। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कई परिवारों ने रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.