Moradabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: अमरपुरकाशी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई। जहां से पति को जिला अस्पताल को रेफर किया गया। जिला रामपुर के थाना स्वार के गांव कलीनगर के रहने वाले अभिषेक पुत्र स्वराज अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेखा के साथ मुरादाबाद से चंदौसी की ओर बाइक से जा रहे थे। बाइक अमरपुरकाशी के पास पहुंची। इस बीच हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई। जहां अभिषेक की हालत गंभीर हो गई। जिसे जिला अस्पताल को रेफर किया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.