Moradabad News: टैक्सी स्टैंड बिजलीघर की 33 केवी सप्लाई फेल होने तीन घंटे गुल रही बिजली
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: रविवार सुबह करीब 7:30 बजे टैक्सी स्टैंड बिजलीघर की 33 केवी सप्लाई फेल होने से शहर के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से बुध बाजार, कोठीवाल नगर, मालवीय नगर, आर्य समाज मंदिर क्षेत्र, खुशहाल नगर, चड्डा सिनेमा रोड, असालतपुर और गांधीनगर समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फाल्ट की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और खराबी दूर करने का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 10:40 बजे फाल्ट ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। सुबह के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पानी भरने और अन्य घरेलू कार्यों में काफी दिक्कत हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.