Moradabad News: टेबल टेनिस में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। आरआरके स्कूल आशियाना फेज-2 में गुरुवार को इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों एवं बालक-बालिका वर्ग में आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना छाबड़ा ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन खेल शिक्षक देवेंद्र कुमार राणा एवं स्वाति कुमकुम ने छात्र प्रतिनिधियों के सहयोग से कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.