मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुकरझुंडी में जर्जर बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि घनी आबादी के बीच लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर हादसे को न्योता दे रहा है। ट्रांसफार्मर को सहारा देने वाले दोनों बिजली के खंभे नीचे से टूट चुके हैं और तारों के सहारे खड़े हैं। वहीं, 440 वोल्ट और 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइनों के तार भी काफी नीचे तक झूल रहे हैं। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जेई और बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने टूटे खंभों को बदलने, झूलते तारों को ऊंचा ...