Moradabad News: टीएमयू कुलाधिपति सुरेश जैन ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुरेश जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुरेश जैन और मुख्यमंत्री के बीच प्रदेश में शिक्षा के विकास को लेकर सार्थक संवाद हुआ। सुरेश जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने भी टीएमयू द्वारा उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान उनके साथ ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन अक्षत जैन भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.