मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: नगर निवासी एक 29 वर्षीय जावेद की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक शौच के लिए शौचालय गया था लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। परिजनों ने तलाश की तो वह शौचालय में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारण का पता चिकित्सकीय जांच के बाद ही चल सकेगा। युवक की असामयिक मौत से परिवार में सदमा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...