Moradabad News: टाटा मैजिक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, महिलाओं समेत पांच घायल
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथीपुर गांव से आगे तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ऐंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, इसके बाद परिजन घायलों को निजी वाहन से मुरादाबाद ले गए। संभल निवासी 36 वर्षीय रेहाना बी, ननद नुसरत रेशमा, पारुल और अपने दो बच्चों के साथ कुंदरकी से ई-रिक्शा से जनेटा गांव जा रहे थे, जैसे ही ई रिक्शा मुरादाबाद रोड पर हाथीपुर गांव से आगे पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और रेहना बी और रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गए। पारूल और मोहम्मद कौसर के भी गंभीर चोटे आई। उपचार के बाद परिजन घायलों को निजी वाहन के जरिए मुरादाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.