Moradabad News: झोलाछापों के ठिकानों पर फिर दौड़ पड़ीं अफसरों की टीमें
मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- Moradabad News: जनपद में तमाम झोलाछाप गंभीर मरीजों की सेहत से खेलने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से झोलाछापों पर शिकंजा कसने के लिए कदम उठाए जाते हैं, लेकिन, पिछले कुछ समय से इस तरह की गतिविधियां लगभग ठप पड़ी थीं। अब नवागत जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीमें एक बार फिर झोलाछापों के ठिकानों की तरफ दौड़ पड़ी हैं। झोलाछापों के ठिकानों पर छापेमारी का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि झोलाछापों और कथित तौर से अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे चिकित्सा संस्थानों पर कार्रवाई का सिलसिला अनवरत रूप से जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.