मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: रसूलपुर नहर के पास शुक्रवार को खेत में बनी एक झोपड़ी में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। मोहल्ला पट्टीवाला निवासी राजकुमार सिंह पुत्र नन्हें सिंह की रसूलपुर नहर के पास स्थित उनके खेत में एक छोटी झोपड़ी बनी हुई थी। झोपड़ी में भूसा भरी ट्रॉली खड़ी थी, जबकि अंदर घरेलू उपयोग के लिए लकड़ियां रखी हुई थीं। बुधवार की शाम करीब सात बजे झोपड़ी में आग लग गई। सूचना मिलने पर पीड़ित मौके पर पहुंचे तो झोपड़ी और उसमें खड़ी ट्रॉली आग की चपेट में आ चुकी थीं। आग से झोपड़ी, ट्रॉली, टायर,लकड़ियां और करीब 25 कुंतल भूसा जलकर राख हो गया। पीड़ित ने करीब डेढ़ लाख रुपये...