मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बहन की देखरेख के लिए उसके घर आई मैनाठेर निवासी युवती के साथ बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि कई माह से आरोपी इसी तरह झांसा देकर पीड़िता का शोषण कर रहा था। पता चलने पर पीड़िता की मां ने आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...