मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। बुधवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। चंद घंटों की बारिश के बाद ही कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए और सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं। कई स्थानों पर बारिश का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रामगंगा विहार, आशियाना, अवंतिका, लाइनपार, विकास नगर, हनुमान नगर, पीतल बस्ती, वारसी नगर और पीरगैब समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर रही। लाइनपार के निचले इलाकों में लोगों के घरों और दुकानों तक पानी पहुंच गया। सिविल लाइंस की ऑफिसर्स कॉलोनी में भी हालात बद से बदतर नजर आए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: जोरदार बारिश से शहर बना तालाब, घरों में घुसा पानी; सड़कों पर फिसले कई दोपहिया सवार जेल रोड पर भी सड़क पानी से लबालब थी। स...