Moradabad News: झमाझम बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें, कई स्थानों पर भरा पानी
मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: बारिश ने शनिवार को नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश दोपहर बाद तेज हो गई, जिसके चलते लाइन पार क्षेत्र समेत नगर के कई वार्डों की सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ड नंबर तीन स्थित रज़ा चौक पर बारिश का पानी जमा होने से सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी। राहगीरों और वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ा जिससे फिसलने और दुर्घटना की आशंका बनी रही। कई स्थानों पर नालियों का पानी भी सड़कों पर आ गया जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बार बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जा रही है। लोगों ने नगर पंचायत से जलभराव की समस्या के स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.