Moradabad News: झगड़े में बीच बचाव करने पर घर में घुसकर महिला को पीटा, चार पर केस
मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी निवासी गीता ने मोहल्ले के ही विशाल, अभिषेक उर्फ काले, काकू और सुमित उर्फ बाटा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। गीता ने पुलिस को बताया कि ऑटो के किराये को लेकर विशाल और अजीत के बीच कहासुनी हो गई। उस समय विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजीत के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी थी। आरोप लगाया कि इसी रंजिश में 11 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे आरोपी विशाल, अभिषेक उर्फ काल, काकू और सुमित उर्फ बांटा उसके घर आए और गाली गलौज करने गाली। एसएचओ सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.