मुरादाबाद, अगस्त 20 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना पुलिस ने किसान नेता जितेंद्र सिंह को रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी किसान नेता और उसके दो बेटों के खिलाफ ज्वैलर्स की पत्नी ने बीते 3 अगस्त को केस दर्ज कराया था, जिसमें जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख की रंगदारी मांगने और एक लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हरथला मंगलबाजार निवासी महिला शीतल ने 3 अगस्त को सिविल लाइंस थाने में इतवार का बाजार निवासी जितेंद्र सिंह, उसके बेटे कुलदीप व विपिन के खिलाफ धमकी देने और रंगदारी वसूलने का केस दर्ज कराया था। दर्ज रिपोर्ट में शीतल ने बताया कि उसके पति रोहित विश्नोई आभूषण की दुकान चलाते हैं। बीते दो मई को सुबह करीब 9:45 बजे इतवार का बाजार हरथला निवासी किसान नेता जितेंद्र उनकी दुका...