मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों के ध्वस्तीकरण के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बिलारी विधानसभा के समाजवादी कार्यकर्ता सपा कैंप कार्यालय, एमआई हाउस पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता बिलारी विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान के नेतृत्व में मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन के उपरांत समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन मुरादाबाद मंडल के आयुक्त (कमिश्नर) आञ्जनेय कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल रोकने तथा शिक्षा संस्थान की गरिमा, विद्...