Moradabad News: जेवर चोरी के आरोप में बेटे-पोते समेत तीन पर रिपोर्ट
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम फरहेंदी निवासी ओमप्रकाश ने अपने पोते पर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ओमप्रकाश के बेटे, बहू और पोते के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पांच बेटे और दो मकान हैं। एक मकान की दूसरी मंजिल पर उनके बेटे राजू और सुशील अपने परिवार के साथ अलग-अलग कमरों में रहते हैं। उनके अनुसार, उन्होंने सोने की दो चूड़ियां, एक जोड़ी कान की बालियां, सोने का हार, अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र और दो तगड़ियां बेटे सुशील के कमरे में रखी थीं। आरोप है कि करीब एक माह पहले वह बेटे सुशील और उसकी पत्नी सविता के साथ किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान उनके पोते निहाल ने कमरे में रखे जेवर चोरी कर लिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.