मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: जेआरएस एम कान्वेंट स्कूल सिरसवां हरचंद में भी धूमधाम मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ पांच दिवसीय त्योहार धनतेरस ,चौदस ,दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज के महत्व को बताया। पारंपरिक वेशभूषा में छात्र -छात्राओं ने गीत, नृत्य जैसे- लक्ष्मी वंदना, हैप्पी दिवाली आदि प्रस्तुत किए। बच्चों ने क्लास रुम में दिवाली मानते हुए दीपावली के लिए सजावटी सामान भी बनाये। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक विलाकूदान के मैनेजर संजय वर्मा विद्यालय के चेयरमैन सचिन कुमार व प्रधानाचार्या नरेन्द्र पाल सिंह मौजूद रहे । वही स्कूल के प्रबन्धक सुरजीत कुमार ने छात्र-छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें सावधान रहने, इको फ्रेंडली दीपावली और सुरक्षित दीपावली मनाने का अन...