Moradabad News: जीवात्मा और परमात्मा का मिलन है रासलीला
मुरादाबाद, अक्टूबर 9 -- Moradabad News: मुरादाबाद। लाल बाग स्थित स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रुक्मणि विवाह के प्रसंग ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा व्यास संजीव आकांक्षी ने रासलीला पर बोलते हुए कहा यह कोई लौकिक नृत्य नहीं, बल्कि जीवात्मा और परमात्मा के विशुद्ध मिलन आध्यात्मिक गाथा है। उन्होंने अहंकार को भक्ति मार्ग की सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा अहंकार के साथ प्रभु मिलन असंभव है। उन्होंने बताया गोपियों को अहंकार हुआ कि कृष्ण सिर्फ हमारे हैं, तभी कृष्ण अंतरध्यान हो गए। कथा में एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त सहित मुन्ना गुरु, नत्थू राम कश्यप, प्रत्यूष यादव, बृजपाल सिंह यादव, प्रमोद रस्तोगी, नीरज मित्तल, हरिओम शर्मा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.