Moradabad News: जीएसटी विभाग की टीम के आने की खबर से बाजार हुआ बंद
मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: सुरजन नगर में बुधवार को जीएसटी विभाग की टीम के छापेमारी की सूचना से सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लगभग सुबह 10:00 बजे जीएसटी विभाग की टीम के आने की सूचना मिलने के बाद सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा कर इधर-उधर को गायब हो गए। यहां की ताज मार्केट, झंडा चौक वाली मार्केट, चामुंडा मंदिर वाली मार्केट, बस स्टैंड बाली मार्केट सुबह 10:00 बजे बंद हुई तथा शाम लगभग 6:00 बजे तक सभी दुकानें बंद रहीं। इस बीच आसपास के गांव से खरीदारी करने आए हुए ग्रामीण काफी परेशान रहे और इधर-उधर भटकते रहे। शाम 6:00 के बाद कुछ दुकानें खुली तथा दुकान खुलने के बाद ग्रामीणों ने अपने घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुएं खरीदीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.