मुरादाबाद, नवम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। एक के बाद एक करके त्योहारों की लगी झड़ी के सिलसिले के बीच बाजारों में जमकर हो रही खरीदारी अब चरम की तरफ पहुंचने जा रही है। त्योहारी खरीदारी में करापवंचन काफी अधिक होने की आशंका के साथ राज्य कर विभाग ने कारोबारियों को कड़ी हिदायत देकर प्रत्येक खरीद पर ग्राहक को बिल अवश्य जारी करने को कहा है। राज्य कर विभाग के मुरादाबाद जोन के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड द्वितीय आरए सेठ ने बताया कि कारोबारी त्योहार के मौके पर होने वाली खरीदारी में ग्राहकों को बिल जारी कर रहे हैं या नहीं। सामान खरीदे जाने पर अपने आप से बिल दे रहे हैं या फिर ग्राहकों की तरफ से बिल मांगने पर भी इसे देने में आनाकानी कर रहे हैं इसकी निगरानी के लिए विभाग के अधिकारियों की टीमें बना दी गई हैं। विभाग त्योहार के मौके पर किसी कारोबारी को अनाव...