मुरादाबाद, अगस्त 8 -- Moradabad News: सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि पर होने वाले जलाभिषेक को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ ही कुछ पुलिसकर्मी कांवड़ियों के भेष में भी ड्यूटी कर रहे हैं। सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। महानगर के चौरासी घंटा और झारखंडी मंदिर में सबसे अधिक कांवड़ चढ़ती है। इसलिए यहां सीसीटीवी से नियमित निगरानी की जा रही है। सीओ कोतवाली कुलदीप कुमार गुप्ता के मागदर्शन में 150 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की इन मंदिरों पर ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर नया मुरादाबाद, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, ढाब वाला मंदिर, सिविल लांइंस शिव मंदिर, गंगा मंदिर समेत महानगर के दस शिवालयों में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे।इसी यह भी पढ़ें-...