मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: जिला प्रशासन ने कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए लेखपालों और ग्राम पंचायत व ग्राम विकास सचिवों को ट्रेनिंग दी है। उनके कार्यों की मानीटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर निचले स्तर से समस्याओं का निस्तारण होगा। प्रशासन ने अधिकार, अभिलेख एवं आईजीआरएस प्रक्रिया की जानकारी दी। एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने लेखपाल, कानूनगो एवं सचिवों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी कुछ दिन पहले ट्रेनिंग में दी थी। अब मानीटरिंग की जा रही है। इसी तरह एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने लेखपालों द्वारा रखे जाने वाले अभिलेखों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया समझाई। कुछ ऐसी व्यवस्था है कि शिकायत प्राप्त हो...